Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन में युवा आपदा मित्र योजना का समापन, रेस्क्यू और फर्स्ट एड की दी गई ट्रेनिंग

July 21, 2026

तरनतारन में युवा आपदा मित्र योजना का समापन, रेस्क्यू और फर्स्ट एड की दी गई ट्रेनिंग

पंजाब: तरनतारन के श्री गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज में ‘युवा आपदा मित्र योजना’ के तहत चल रही सात दिन की डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग पूरी हो गई। इस मौके पर एक समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस ट्रेनिंग कैंप में जिले के 50 NSS वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। उन्हें आपदा या किसी भी इमरजेंसी के समय लोगों की मदद करने, बचाव कार्य करने और सही तरीके से स्थिति संभालने की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के आखिरी दिन वॉलंटियर्स को सांप के काटने, कुत्ते के काटने और बिच्छू के डंक जैसी घटनाओं में तुरंत मदद देने के तरीके सिखाए गए। उन्हें जहरीले और बिना जहरीले सांपों की पहचान और प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी गई।

कैंप के दौरान एक बड़ी मॉक ड्रिल भी करवाई गई, जिसमें आपदा जैसी स्थिति बनाकर वॉलंटियर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। उन्होंने टीम बनाकर लोगों को बचाने और आपात स्थिति से निपटने की अपनी क्षमता दिखाई। समापन समारोह में अच्छा प्रदर्शन करने वाले वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ट्रेनिंग पूरी करने वाले सभी 50 प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और डिजास्टर मैनेजमेंट आईडी कार्ड दिए गए।

YAMS पंजाब के कोर्स कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा ने वॉलंटियर्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस ट्रेनिंग को सफल बनाने में जिला प्रशासन, NSS अधिकारियों, कॉलेज प्रिंसिपल और स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें