कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मुख्यालय ढालपुर में क्षेत्रीय अस्पताल में इन दिनों गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ही अपनी सेवाएं दे रहा है। जबकि दूसरी पोस्ट खाली होने के चलते यहां महिलाओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
ऐसे में मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति और पांगी घाटी की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द यहां पर दूसरे स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती करें। इसी मुद्दे को लेकर ढालपुर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। तो वही डीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार को भी एक ज्ञापन भेजा गया।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कुल्लू की अध्यक्ष ममता नेगी ने बताया कि यहां पर करीब एक माह से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा है। ऐसे में या तो महिलाओं को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है या फिर महंगे दामों पर निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ढालपुर अस्पताल में जिला मंडी, लाहौल स्पीति, जिला चंबा के पांगी की जनता भी निर्भर है। वही इस मुद्दे को लेकर कोई विधायक भी सरकार के समक्ष मांग नहीं उठा रहा है।
ममता नेगी ने कहा कि सभी विधायकों को चाहिए कि वह इस समस्या को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखें। ताकि यहां पर जल्द से जल्द गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जा सके। वहीं ममता नेगी ने कहा कि इन दिनों केंद्र सरकार के द्वारा मानसून सत्र आयोजित किया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि जो 33% आरक्षण महिलाओं को दिया जाना चाहिए। वह बिना किसी परिसीमन या फिर जनगणना के आधार पर दिया जाना चाहिए। ताकि पूरे देश पर महिलाओं को 33% आरक्षण मिल सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...