Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्राइवेट स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; परिचालक गंभीर घायल, बस क्षतिग्रस्त

July 21, 2026

प्राइवेट स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; परिचालक गंभीर घायल, बस क्षतिग्रस्त

लाडवा : आज लाडवा-हिनौरी चौक के समीप एक प्राइवेट स्कूल बस व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में स्कूल बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि उस समय बस में कोई भी विद्यार्थी सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, लाडवा स्थित सुगनी देवी आर्य गल्र्स स्कूल की स्कूल बस प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 7 बजे बच्चों को लेने के लिए पहले राउंड पर निकली थी।

इसी दौरान करनाल की ओर से रेलवे का सामान लेकर आ रहे एक ट्रक ने इनारी चौक के पास बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस का परिचालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस चालक जसविंदर ने बताया कि वह निर्धारित लेन में सावधानीपूर्वक बस चला रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते सीधे बस में टक्कर मार दी।

यदि उस समय बस में बच्चे बैठे होते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। वहीं स्कूल के मैनेजर मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत लाडवा थाना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें