Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

JK News: बीरवाह में बाढ़ का कहर, पानी के तेज बहाव में बहा म्युनिसिपल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

July 22, 2026

JK News: बीरवाह में बाढ़ का कहर, पानी के तेज बहाव में बहा म्युनिसिपल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

 

Beerwah Flood: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आपको बता दें कि सुखनाग नाले में पानी का स्तर अचानक बढ़ने से म्युनिसिपल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तेज बहाव की चपेट में आ गया। पानी के दबाव के कारण कॉम्प्लेक्स को भारी नुकसान पहुंचा और कई दुकानें नष्ट हो गईं।

लगातार हो रही बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया था। तेज धार के कारण नाले के किनारे बनी व्यावसायिक इमारत कमजोर हो गई और देखते ही देखते पानी में बह गई। इस कॉम्प्लेक्स में कई दुकानदार अपनी दुकानें चला रहे थे, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। प्रशासन की ओर से पहले ही खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई थी, जिसके चलते दुकानदारों ने समय रहते अपनी दुकानें खाली कर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा लिया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी के तेज दबाव से इमारत में धीरे-धीरे दरारें आने लगी थीं। इसके बाद इमारत बह गई और इलाके में तबाही का मंजर देखने को मिला।

बडगाम जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। अचानक आई बाढ़ से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।

प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और मौसम विभाग व प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें