Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसान-विरोधी FTA के खिलाफ हिमाचल किसान सभा का ऐलान, 10 अगस्त को कुल्लू में जेल भरो आंदोलन

July 22, 2026

किसान-विरोधी FTA के खिलाफ हिमाचल किसान सभा का ऐलान, 10 अगस्त को कुल्लू में जेल भरो आंदोलन

कुल्लू: हिमाचल किसान सभा ने कुल्लू में FTA के खिलाफ कड़ा विरोध करती है। किसान सभा के नेताओं ने इह किसान-विरोधी प्रस्तावित समझौते को सीधे तौर पर हिमाचल के सेब बागवानों, दूध उत्पादकों और छोटे किसानों के हितों पर हमला बताया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की मांग है कि भारतीय सेब पर 50% आयात शुल्क हटाकर अमेरिकी सेब पर इसे 0–10% तक लाया जाए। इससे कुल्लू-शिमला के सेब उत्पादकों का बाजार बुरी तरह प्रभावित होगा और कोटगढ़ के शहीदों ने जिस समर्थन मूल्य के लिए कुर्बानी दी थी, उसकी भावना पर भी आघात पहुंचेगा।

साथ ही, अमेरिकी डेयरी उत्पादों की डंपिंग से प्रदेश की ग्रामीण दुग्ध अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। अमेरिकी कंपनियों द्वारा बीजों पर पेटेंट की मांग किसानों के पारंपरिक बीज अधिकारों पर भी सीधा हमला है, जिससे किसान अपने ही बीज का मालिक नहीं रह जाएगा।

इसलिए किसान सभा मांग करती है कि सेब, बागवानी और डेयरी उत्पादों को किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से बाहर रखा जाए, समझौते का पूरा मसौदा संसद के सामने सार्वजनिक किया जाए तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी के बिना कोई भी समझौता स्वीकार न किया जाए।

किसान सभा केंद्र सरकार को चेतावनी देती है कि यदि इस किसान-विरोधी समझौते को नहीं रोका गया, तो 10 अगस्त को हिमाचल किसान सभा जिला मुख्यालय कुल्लू में “जेल भरो आंदोलन” आयोजित करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें