Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

24 जुलाई को बड़े पर्दे पर आएगी ‘इश्कनामा’, जानें फिल्म को लेकर क्या बोले इसके सितारे?

July 23, 2026

24 जुलाई को बड़े पर्दे पर आएगी ‘इश्कनामा’, जानें फिल्म को लेकर क्या बोले इसके सितारे?

एंटरटेनमेंट डेस्क (फरीद शेख): आज इश्कनामा की स्टार कास्ट ने दैनिक सवेरा टाइम्स न्यूज़ मीडिया नेटवर्क से खास बातचीत की। इस विशेष इंटरव्यू में शहनाज़ गिल, जय रंधावा, सौरभ सचदेवा और अंजुम बत्रा ने फिल्म, अपने किरदारों, शूटिंग के अनुभव और इश्कनामा के सफर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से खुलकर साझा किए। यह खास बातचीत जल्द ही दैनिक सवेरा टाइम्स के सभी प्लेटफ़ॉर्म्स पर देखिए।

1) शहनाज़ जी, नसीमा का किरदार निभाने के लिए आपने क्या तैयारी की?

Ans:-: मैंने सिर्फ संवाद याद नहीं किए, बल्कि उस दौर और उस लड़की की भावनाओं को समझने की कोशिश की। मैं चाहती थी कि दर्शकों को नसीमा बिल्कुल सच्ची लगे। यही मेरी सबसे बड़ी तैयारी थी।

2) फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित मानी जा रही है। क्या इसी बात ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया?

Ans :- जय रंधावा: बिल्कुल। जब कोई कहानी वास्तविक भावनाओं से जुड़ी हो, तो उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमने पूरी ईमानदारी के साथ इसे पर्दे पर उतारने की कोशिश की है।

Ans :- शहनाज़ गिल: मुझे लगा कि यह सिर्फ दो लोगों की कहानी नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों की भावना है, जिन्होंने बिछड़ने का दर्द महसूस किया।

3) आपने अपने करियर में कई दमदार और ग्रे शेड वाले किरदार निभाए हैं। इश्कनामा का अनुभव उनसे कितना अलग रहा?

Ans – सौरभ सचदेवा: हर किरदार मुझे कुछ नया सिखाता है। इस फिल्म में भावनाओं का स्तर अलग है। यहां सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि किरदार की खामोशी और दर्द को भी महसूस करना पड़ता है। यही इसकी खूबसूरती है।

4) क्या इस किरदार के लिए आपने कोई खास तैयारी की?

Ans :- सौरभ सचदेवा: मैं हमेशा किरदार की मानसिकता को समझने की कोशिश करता हूं। इस फिल्म के लिए भी मैंने उस दौर के माहौल और परिस्थितियों को समझा ताकि अभिनय बनावटी न लगे, बल्कि पूरी तरह वास्तविक महसूस हो।

5) सौरभ जी, । यह आपकी पहली पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म के लिए आपने हां क्यों कहा?

Ans :- सौरभ सचदेवा: शुक्रिया। सच कहूं तो जब अरविंदर खैरा सर ने मुझे कहानी सुनाई, तो मैं उससे तुरंत जुड़ गया। यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि इंसानी रिश्तों, बिछड़ने के दर्द और उम्मीद की कहानी है। मैंने पहले कभी पंजाबी फिल्म नहीं की थी, लेकिन निर्देशक का विश्वास और कहानी की सच्चाई ने मुझे हां कहने पर मजबूर कर दिया।

6) अंजुम जी, सबसे पहले इश्कनामा के लिए बधाई। इस फिल्म की कहानी ने आपको सबसे पहले किस बात से प्रभावित किया?

Ans :- अंजुम बत्रा: बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी भावनात्मक सच्चाई लगी। यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी है। ऐसी कहानियां कलाकार के दिल को तुरंत छू जाती हैं।

Q7) आपके किरदार के बारे में क्या खास बात है?

Ans – अंजुम बत्रा: मैं ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहूंगा, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मेरा किरदार कहानी में भावनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। दर्शक उससे जरूर जुड़ेंगे।

8) आखिर में दैनिक सवेरा के दर्शकों के लिए आपका संदेश?

Ans :- जय रंधावा: आप सभी का प्यार हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पूरे परिवार के साथ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही इश्कनामा जरूर देखें। हमें पूरा विश्वास है कि यह कहानी आपके दिल को छू जाएगी। अपना प्यार और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें।

शहनाज़ गिल: सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद। उम्मीद है कि 24 जुलाई 2026 को रिलीज़ हो रही इश्कनामा आपको हंसाएगी, रुलाएगी और लंबे समय तक आपके दिल में अपनी जगह बनाए रखेगी। 24 जुलाई से अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में ज़रूर

आइए, अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखिए और हमें ढेर सारा प्यार दीजिए। आप सभी का दैनिक सवेरा टाइम्स न्यूज़ मीडिया नेटवर्क से जुड़ने और इतनी दिलचस्प बातचीत साझा करने के लिए दिल से धन्यवाद। हम इश्कनामा की पूरी टीम को 24 जुलाई 2026 को रिलीज़ होने वाली फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें