Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में भाजपा की विशेष बैठक, सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

July 23, 2026

शिमला में भाजपा की विशेष बैठक, सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

शिमला। भाजपा जिला शहरी निकाय संयोजक राजेंद्र चौहान की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिलाध्यक्ष केशव चौहान, पुर्व उपमहापौर राकेश शर्मा, जिला प्रकोष्ठों के संयोजक भानु चौहान, संयुक्त मोर्चा जिला प्रभारी राजेश शारदा उपस्थित रहे।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान शिमला शहर में उन्होंने अरबों रुपये के कार्य करवाए है, जिसके अंतर्गत शिमला को स्मार्ट सिटी में डाला गया। अमृत मिशन में भी अरबों रुपये नगर निगम को आंबटित किए गए है, जिसका कांग्रेस सरकार ने शहर की दिशा एवं दशा बिगाड़कर रख दी है। भारद्वाज ने कहा कि शहर की करोड़ों रुपये की बहुमंजिला पार्किंग, शहर के सभी सर्कुलर रोड़ों को चौड़ा किया गया है। नगर निगम शिमला के लिए आज भी स्मार्ट सिटी का पैसा आ रहा है जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। वहीं, जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने शहरी निकाय में कार्यकर्ताओं को अपना दायरा बढ़ाने का आवाहन किया।

जिला शहरी निकाय के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने इस दौरान सभी भाजपा शहरी निकाय के पदाधिकारियों को हरेक वार्ड में सक्रिय रहने का आवाहन किया और कहा कि आगामी समय में भाजपा वार्ड स्तर पर केंद्र की योजनाओं एवं स्मार्ट सिटी के महत्व और भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा।

इस मौके पर शहरी निकाय के सह संयोजक कमल ठाकुर, परस राम गर्ग, पार्षद आशा शर्मा, कल्याण धीमान, मीनू चौहान, दलीप सींगटा, विएन शर्मा, विनय अग्रवाल, मंजू सूद, शिमला मंडल महामंत्री और पूर्व पार्षद डॉ किमी सूद, पूर्व पार्षद अनूप वैद्य, रमा कुमारी, सीमा विजन, डॉ आरती चौहान, कुलदीप डोगरा उपस्थित रहे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें