Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jana Nayagan BO Collection: थलपति विजय की फिल्म का जबरदस्त जलवा, ‘जना नायकन’ की कमाई ने उड़ाए सबके होश

July 24, 2026

Jana Nayagan BO Collection: थलपति विजय की फिल्म का जबरदस्त जलवा, ‘जना नायकन’ की कमाई ने उड़ाए सबके होश

Jana Nayagan BO Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर दिया है। बता दें कि विजय की आखिरी फिल्म होने की वजह से इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और कई जगह फिल्म के शो हाउसफुल रहे। शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जना नायकन’ ने पहले दिन भारत में करीब 41 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जिससे इसने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए।

एडवांस बुकिंग से ही दिखा था जबरदस्त क्रेज

रिलीज से पहले ही ‘जना नायकन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। फिल्म की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ टिकटों की बिक्री हुई और बड़ी संख्या में लोगों ने पहले ही इसकी टिकटें खरीद ली थीं। प्री-बुकिंग से ही फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली थी। यही वजह थी कि ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस को उम्मीद थी कि ‘जना नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करेगी और पहले दिन बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बना सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

पहले दिन कई बड़ी फिल्मों से निकली आगे

पहले दिन की कमाई के मामले में ‘जना नायकन’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, विजय की इस फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ जैसी चर्चित फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी मात दे दी है। फिल्म की जबरदस्त शुरुआत से एक बार फिर साबित हो गया है कि विजय की फैन फॉलोइंग कितनी मजबूत है। उनकी लोकप्रियता और दर्शकों का प्यार फिल्म की कमाई में साफ तौर पर नजर आ रहा है।

विजय के करियर की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल

पहले दिन की कमाई के साथ ‘जना नायकन’ विजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। हालांकि यह उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग नहीं बन सकी, लेकिन इसने उनकी कई फेमस फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

बता दें कि एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह राजनीतिक एक्शन-थ्रिलर एक ऐसे किरदार की कहानी दिखाती है, जो सत्ता, न्याय और सामाजिक बदलाव के बीच संघर्ष करता है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी सत्यन सूर्यन और एडिटिंग प्रदीप ई. राघव ने संभाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें