
लुधियानाः पंजाब में एक ओर जहां मानसून का असर देखने को मिल रहा है और कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है, वहीं राज्य के कई हिस्सों के लोग अब भी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
आने वाले दिनों के मौसम को लेकर लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान कंडी बेल्ट, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आज लुधियाना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डॉ. किंगरा ने आगे कहा कि 28 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते पंजाब के मध्य (सेंट्रल) जिलों में कुछ स्थानों पर येलो अलर्ट, जबकि उत्तर-पूर्वी (नॉर्थ-ईस्टर्न) जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि इन दिनों धान की फसल को पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। यदि लुधियाना में जुलाई महीने की सामान्य बारिश की बात करें तो यह 220.4 मिमी होती है, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 156.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)
मेष: दिन शुभ रहेगा...