Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar: SHO स्तर पर बड़ा बदलाव, अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने जारी किए तबादला आदेश

July 27, 2026

Amritsar: SHO स्तर पर बड़ा बदलाव, अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने जारी किए तबादला आदेश

अमृतसर: शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अमृतसर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) ने विभिन्न पुलिस थानों के थाना प्रभारी (SHO) के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के तहत थाना सिविल लाइंस के SHO रहे इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को अब थाना सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, थाना सदर में तैनात इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह का तबादला कर उन्हें थाना बी डिवीजन का नया SHO नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में थाना बी डिवीजन के SHO बलजिंदर सिंह औलख को थाना डी डिवीजन का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इन बदलावों से विभिन्न थानों में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

वहीं, थाना डी डिवीजन के SHO शमिंदर सिंह को कथित तौर पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होने के कारण पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर मोहित कुमार को थाना सिविल लाइंस का नया SHO नियुक्त किया गया है।

पुलिस कमिश्नर द्वारा किए गए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें