Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज़ हवाएं; पढ़ें IMD की Update

July 28, 2026

Punjab Weather: पंजाब के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज़ हवाएं; पढ़ें IMD की Update

Punjab Weather Update 28 July: पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पठानकोट में तेज बारिश दर्ज की गई, वहीं जालंधर समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने पंजाब में 28 और 29 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ आंधी आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। वहीं, 1 और 2 अगस्त को बारिश की रफ्तार कुछ कम होने की उम्मीद है, लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है।

पठानकोट और आनंदपुर साहिब में अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। पठानकोट के थीन डैम इलाके में सबसे ज्यादा 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा आनंदपुर साहिब में 21.5 मिमी, लुधियाना में 14 मिमी और अमृतसर में 0.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

फरीदकोट रहा सबसे गर्म शहर

बारिश के बावजूद पंजाब के औसत तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बठिंडा एयरपोर्ट में 39.6 डिग्री, आनंदपुर साहिब में 39 डिग्री और पठानकोट में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में चंडीगढ़ का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, बारिश और बादलों का असर कई इलाकों में देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें