जालंधर: अकाली दल पुनर सुरजीत पार्टी के ज्ञानी हरप्रीत सिंह, बीबी जागीर कौर, गुरप्रताप वडाला सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोक मिलनी की गई। इस दौरान पार्टी की ओर से जालंधर में तीन अलग-अलग जगह पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की गई। जिसमें एक मीटिंग फिल्लौर के प्रताप पुरा में की गई और दूसरी मीटिंग शाहकोट के मेहतपुर में की गई। इसी के साथ तीसरी मीटिंग शहर में गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में कार्यकर्ताओं के साथ की गई।
मामले की जानकारी देते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि जिन परिस्थितियों में पंजाब और पथ गुजर रहा है, वह परिस्थितियां काफी गंभीर और डरावनी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर हम सब कृतित्रित होकर पंजाब के लिए आगे नहीं आए तो आने वाले में समय में परिस्थितियां और खराब हो जाएंगी। इसलिए हम सब मिलकर पंजाब को गहरी परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। वहीं मोहाली में सिख बंदी सिंह की रिहाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर किए गए प्रदर्शन पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन सभी पार्टियों की ओर से किया जा रहा है जिसमें उनकी पार्टी भी शामिल है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जिन बंदी सिंह को जेल में 30 से 35 साल हो गए हैं, उन्हें अब जेल से रिहा किया जाए। इसी के साथ भाई राजोआना पर लगाई गई फांसी की सजा को बहाल किया जाए और उन्हें भी जेल से रिहा किया जाए।
पंजाब के हालात काफी गंभीर है। आंगनवाड़ी वर्कर सैलरी ना मिलने से परेशान है। इसी के साथ अन्य सरकारी कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार सड़कों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई भी कमी अपने हक की लड़ाई लड़ता है तो उन पर लाठियां बरसाई जाती है। उन्होंने कहा देश में नौजवान पीढ़ी ने ऑपरेशन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लिया लेकिन पंजाब में पेपर लीक को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं पंजाब सरकार भी पेपर लीक के मामले पर मुख मोड़ती हुई दिखाई दे रही है।
पंजाब में भाजपा द्वारा 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को लेकर ज्ञानी हरप्रीत सिंह और निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पहले यह बताएं पंजाब के लिए क्या काम किए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जो जख्म पंजाब को दिए गए भाजपा ने उसे पंजाब के लोगों के जख्मों पर मलम पट्टी भी नहीं लगाई। दिल्ली में भाजपा सरकार 12 सालों से सत्ता में है लेकिन भाजपा का कोई भी नेता उन्हें बताया कि उन्होंने पंजाब के लिए क्या योगदान दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...