Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब बंद का असर, विधायक बोले- जल्द खत्म होगी हड़ताल

July 31, 2026

पंजाब बंद का असर, विधायक बोले- जल्द खत्म होगी हड़ताल

MLA says strike will end soon : लुधियाना। बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में दिए पंजाब बंद का असर लुधियाना में भी देखने को मिला। शहर के कई बाजारों में लोगों ने बंद का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखीं और सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगें जल्द मानकर हड़ताल समाप्त कराने की अपील की।

जल्द समाधान की उम्मीद

हड़ताल के चलते लुधियाना के कई इलाकों में सड़कों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़ा उठाने की मांग की है, जिससे कि आम जनता को राहत मिल सके। इस बीच लुधियाना सेंट्रल से विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही हड़ताल समाप्त होगी और कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकाला जाएगा।

जल्द हटेगा कूड़ा

उन्होंने कहा कि पहले भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया गया है और इस बार भी सकारात्मक समाधान निकलेगा। विधायक ने भरोसा दिलाया कि पिछले चार-पांच दिनों से सड़कों पर जमा कूड़ा जल्द साफ करवा दिया जाएगा। सफाई कर्मचारी नेताओं में से नरेश धगान ने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि मजबूरी में कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल शहर में कूड़े के बढ़ते ढेर लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब सभी की नजर सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत पर है। यदि जल्द सहमति बनती है तो हड़ताल समाप्त होने के साथ शहर की सफाई व्यवस्था भी सामान्य हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें