
अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा बेटर पुलिस कमिश्नर अमृतसर सिटी का चार्ज संभाले 20 महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है। उनका यह कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई। सिटी पुलिस ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में नशे के खिलाफ अहम भूमिका निभाई। सिटी पुलिस ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले साल वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत 1280 मामले दर्ज किए थे और 2420 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
बरामदगी में 395.707 किलोग्राम हैरोइन, 37.152 किलोग्राम अफीम, 395.577 किलोग्राम मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ, 3.91 करोड़ रुपए की ड्रग मनी और 125 वाहन जब्त तक किए गए थे। इस साल अब तक पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में 1165 के दर्ज किया जा चुके हैं और 1935 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के कार्यकाल के दौरान कई कुख्यात अपराधियों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। शहर के कुख्यात तस्कर, गैंगस्टर्स, सट्टेबाज, जुए बाज और बदमाश पुलिस के टारगेट पर रहे हैं। कुछ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अन्य की गिरफ्तारी के लिए अचानक छापा मारी की जा रही है। बढ़िया कारगुजरी दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी टीम ने काफी बढ़िया काम किया है। 1 जनवरी से लेकर जुलाई 2026 तक पकड़े नशा तस्करों के कब्जे 112 किलो किलो ग्राम हैरोइन और लाखों की ड्रग मनी बरामद की। दैनिक सेवा टाइम्स के साथ बातचीत करते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशा तस्करों के कब्जे से लगभग 9.246 किलो अफीम बरामद की।
सबसे महंगा नशा की ड्रग आइस 11 किलो 438 ग्राम बरामद किया। 238 ग्राम नशीला पाउडर और 1 किलो चूरा पोस्त बरामद की। सिंथेटिक नशे के खिलाफ भी उनकी टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। टीम ने अब तक लाखों नशीली दवाइयां बरामद की। इनमें 26945 नशीली दवाइयां शामिल है। नशा तस्करी में प्रयोग किए 38 वाहनों को जब्त किया है। इनमें से 29 2 पहिया और अन्य 9 लग्जरी गाड़ियां है। इस साल अब तक अवैध हथियारों के मामले में 65 केस दर्ज किए। 169 लोगों को गिरफ्तार किया। 212 पिस्तौल, 2 रिवाल्वर 8 राइफल, 224 मैगजीन और 620 कारतूस बरामद किए।
नशा तस्करो की प्रॉपर्टी को फ्रीज करने के साथ-साथ नशा तस्करों की प्रॉपर्टी पर बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम अमृतसर द्वारा नशा तस्करों की तरफ से अवैध कब्जे कर बनाई प्रॉपर्टी को गिराया जा रहा है। जो लोग जेल में बंद है उनके परिवारों पर नजर रखी जा रही है। जो जेल से बाहर आए हैं उन पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की सरकार द्वारा शुरू की युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में साथ दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया ऐसे लोगों को नशा विरोधी महिम में शामिल करने के लिए पुलिस द्वारा पुलिस पब्लिक मीटिंगों का आयोजन किया जा रहा है। इसे ऑपरेशन संपर्क का नाम दिया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक का आयोजन पर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। स्कूल और कालजों में भी सैमीनार करवाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा नशा प्रभावित इलाकों में स्पेशल सर्च ऑपरेशन भी चलाई जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...