Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्लौर में 13 वर्षीय छात्रा लापता, परिवार ने युवक पर अपहरण का लगाया आरोप

August 2, 2026

फिल्लौर में 13 वर्षीय छात्रा लापता, परिवार ने युवक पर अपहरण का लगाया आरोप

जालंधरः फिल्लौर सब-डिवीजन के एक गांव की 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि एक माइग्रेंट युवक उसे अपने साथ ले गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। पीड़िता की मां और गांव के सरपंच ने बताया कि छात्रा रोजाना की तरह प्राइवेट बस से स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार का कहना है कि बाद में मिली जानकारी और CCTV फुटेज के आधार पर पता चला कि बड़ा पिंड के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाते दिखाई दिए। परिजनों का दावा है कि यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। परिवार ने पुलिस पर शुरुआती स्तर पर ढिलाई बरतने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद उन्हें कई दिनों तक परेशान होना पड़ा। बाद में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक छात्रा का कोई पता नहीं चल सका था।

इस मामले में फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि गोराया थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में बताया कि वह लड़की और मुख्य आरोपी को बस स्टैंड के पास छोड़कर चला गया था। पुलिस अब लड़की और मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें