कांग्रेस की बढ़ती ताकत से घबराई AAP : बघेल
August 3, 2026
AAP is scared of the power of Congress : श्री मुक्तसर साहिब। एआईसीसी महासचिव पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों को बाधित करने की कोशिश करने वाले लोग सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इशारे पर काम कर रहे हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि पहले दिन श्री फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। लेकिन जब सरकार ने देखा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, तो उसने अपने लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों में भेजकर व्यवधान पैदा करने की कोशिश शुरू कर दी। कांग्रेस महासचिव ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की सराहना करते हुए, कहा कि जब पार्टी 80 से घटकर केवल 18 सीटों पर रह गई थी, उस कठिन समय में राहुल गांधी ने पार्टी की कमान उन्हें सौंपी थी। उन्होंने कहा कि वड़िंग को पार्टी के बाहर से ही नहीं, बल्कि भीतर से भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
“पंजाब में कांग्रेस की वापसी तय”
उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि अब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि प्रदेश के बाहर के लोग भी मानते हैं कि पंजाब में कांग्रेस की वापसी होने जा रही है और देश में कांग्रेस की जीत का पहिया पंजाब से ही घूमना शुरू होगा। बघेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में माफिया राज स्थापित कर दिया है और प्रदेश को भारी कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। ऐसे में केवल कांग्रेस ही पंजाब को आप सरकार से मुक्ति दिलाकर एक बेहतर सरकार दे सकती है।