Priyanka Chopra’s daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर दिखाया है कि विदेश में रहने के बावजूद वह अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली प्रियंका इन दिनों अपनी बेटी मालती मैरी की परवरिश को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बेटी को भारतीय संस्कार और परंपराओं से परिचित कराती नजर आ रही हैं।
बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती का मंत्र
प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह बेटी मालती को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह उसे श्री दुर्गा सप्तशती का मंत्र सिखाती नजर आईं। वीडियो में मां-बेटी के बीच का यह प्यारा पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका ने वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं की झलक भी दिखाई। एक तरफ वह बेटी के साथ मां की जिम्मेदारी निभाती दिखीं, वहीं दूसरी ओर अपने ग्लैमरस अंदाज में भी नजर आईं।
View this post on Instagram
फैंस ने जमकर की तारीफ
बता दें कि प्रियंका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया। कई लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह विदेश में रहकर भी अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर रख रही हैं। फैंस ने उन्हें ‘देसी गर्ल’ से ‘देसी मम्मा’ तक का सफर तय करने वाली मां बताया।
भारतीय संस्कृति से हमेशा जुड़ी रहीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अक्सर भारतीय त्योहारों, पूजा-पाठ और पारिवारिक परंपराओं से जुड़े पल सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह अपनी बेटी को भी बचपन से ही भारतीय संस्कारों से रूबरू कराने की कोशिश करती नजर आती हैं।
फिल्म ‘वाराणसी’ से करेंगी वापसी
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और यह 2027 में रिलीज होने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...