Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मेले मैया दे’ की तैयारियों में जुटा अनमोल वेलफेयर क्लब, 10 अक्तूबर को निकलेगी 24 शक्तिपीठों की पावन ज्योतियों की भव्य शोभायात्रा

August 6, 2026

‘मेले मैया दे’ की तैयारियों में जुटा अनमोल वेलफेयर क्लब, 10 अक्तूबर को निकलेगी 24 शक्तिपीठों की पावन ज्योतियों की भव्य शोभायात्रा

मोगा। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहने वाले अनमोल वेलफेयर क्लब, मोगा सिटी की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की बैठक न्यू टाउन स्थित कार्यालय में क्लब अध्यक्ष राजेश अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रसिद्ध धार्मिक समागम ‘मेले मैया दे’ की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।

बैठक में क्लब के चेयरमैन सुरिंदर तायल पिंटू, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष गौरव जिंदल, सचिव विवेक मजीठिया, सह सचिव राजेश धीमान (काकू), कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, सलाहकार गगनदीप मित्तल, सह सलाहकार अमन मेहंदी, प्रेस सचिव कपिल कपूर, प्रिंस गाबा, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गुलाटी, सन्नी कपूर, चमन लाल मित्तल तथा एग्जीक्यूटिव सदस्य अजय मोंगा, गौरव चावला, राघव गुप्ता, जगचनन सिंह (जग्गी), दीपक शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष भी मां भगवती के पावन नवरात्रों के अवसर पर पुरानी दाना मंडी में 11 से 20 अक्तूबर तक भव्य धार्मिक समागम ‘मेले मैया दे’ एवं मां भगवती की चौकियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान देश के 24 शक्तिपीठों से पावन ज्योतियां श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मोगा लाई जाएंगी।

उन्होंने जानकारी दी कि इन पावन ज्योतियों की विशाल शोभायात्रा 10 अक्तूबर को गीता भवन चौक स्थित चिंतपूर्णी धर्मशाला से पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मां भगवती का भव्य रथ, 24 शक्तिपीठों की पावन ज्योतियां, सालासर बालाजी महाराज एवं भैरव बाबा की ज्योतियां, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजों की मधुर धुनें श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। क्लब पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील भी की।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें