Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में 11 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू: टीजीटी, कंप्यूटर शिक्षक, पीआरटी और कंडक्टर पदों पर भर्ती

August 6, 2026

कुल्लू में 11 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू: टीजीटी, कंप्यूटर शिक्षक, पीआरटी और कंडक्टर पदों पर भर्ती

कुल्लू। जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा अब कैंपस इंटरव्यू रखे गए है। ऐसे में 11 अगस्त को युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा.

जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने बताया कि स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा तथा एलएमएस कलेहली, जिला कुल्लू में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए 11 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल, बजौरा में टीजीटी (आर्ट्स) का एक पद भरा जाएगा। इस पद के लिए अंग्रेजी एवं सामाजिक अध्ययन विषयों का अध्यापन करना होगा। अभ्यर्थी के पास बी.ए., बी.एड., टेट उत्तीर्ण तथा न्यूनतम एक वर्ष का शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवार को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

इसी प्रकार एलएमएस कलेहली में कंप्यूटर शिक्षक के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए बीसीए, एमसीए, बी.टेक अथवा एम.टेक योग्यता निर्धारित की गई है तथा वेतन 23 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा। इसके अतिरिक्त पीआरटी (गणित) के एक पद के लिए बी.एससी./एम.एससी. (गणित), बी.एड. एवं टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। वहीं कंडक्टर के एक पद के लिए वैध कंडक्टर लाइसेंस धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद का वेतन 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेज, जिनमें हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र शामिल हैं, के साथ 11 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

📍 Location: KULLU (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें