Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में मालविका सूद से मिले भूपेश बघेल और राजा वडिंग, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर किया मंथन

August 6, 2026

मोगा में मालविका सूद से मिले भूपेश बघेल और राजा वडिंग, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर किया मंथन

मोगा: पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार शाम मोगा दौरे के दौरान कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद के आवास पर पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान मालविका सूद ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को मोगा विधानसभा क्षेत्र की जमीनी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच रहकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क बढ़ रहा है, जिससे पार्टी को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

मालविका सूद ने कहा कि मौजूदा समय में मोगा विधानसभा क्षेत्र में किसी एक राजनीतिक दल के पक्ष में स्पष्ट लहर दिखाई नहीं दे रही। जनता स्थानीय समस्याओं से परेशान है और बदलाव की उम्मीद के साथ विकल्प तलाश रही है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान कांग्रेस को कमजोर करने के प्रयास किए गए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं का मनोबल आज भी मजबूत है।

इस अवसर पर भूपेश बघेल और राजा वडिंग ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावी रणनीति से जोड़ने तथा मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।बैठक में कांग्रेस के कई स्थानीय वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें