Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय, अगले 3–4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार

August 7, 2026

पंजाब के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय, अगले 3–4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार

लुधियाना: पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो रही। इसी को लेकर मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) की मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंगरा के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य बना हुआ है।

डॉ. किंगरा ने कहा कि लुधियाना जिले में पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार बारिश का कोई विशेष रिकॉर्ड नहीं बना है। इसके बावजूद आने वाले तीन से चार दिनों में जिले में फिर से बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि लुधियाना में सामान्य वर्षा 220.4 मिमी होती है, जबकि अगस्त महीने में अब तक 190.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाली बारिश किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी, क्योंकि इससे फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों को भी मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। उनका कहना है कि हवा में अधिक नमी के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें