SP Abhishek Sekar assumed charge : कुल्लू। जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) आईपीएस अभिषेक सेकर ने कार्यभार संभालते ही नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई और यातायात व्यवस्था सुधारने को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि एंटी-चिट्टा अभियान को और तेज किया जाएगा तथा नशा तस्करों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर उनकी आर्थिक गतिविधियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। साथ ही कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर रहेगा।
कुल्लू में भी इसके तहत ड्रग माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत नशा तस्करों की फाइनेशियल इन्वेस्टिगेशन जैसे कड़े एक्शन लिए जाएंगे, जिससे कि नशे पर पूर्ण रूप से लगाम लग सके। उन्होंने बताया कि प्रयटन नगरी कुल्लू मनाली में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से घूमने के लिए पर्यटक आते है। ऐसे में यहां यातयात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी काम किया जाएगा। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को ट्रैफिक की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए सभी स्टेकहोल्डर्स से वार्तालाप करके एक रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस और पब्लिक के बीच में बेहतर सकारात्मक संबंध स्थापित किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...