
Preeti Sapru’s campaign against drugs : बठिंडा। पंजाबी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने पंजाब से ड्रग्स के खात्मे के लिए महिलाओं और माताओं को एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने ‘हे माँ’ NGO का गठन कर गांव-गांव जागरूकता कैंप लगाने, नशे और कैंसर के खिलाफ अभियान चलाने तथा महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट पर काम करने की बात कही। प्रीति सप्रू ने कहा कि पंजाब ने उन्हें पहचान और सम्मान दिया है, इसलिए अब अपनी बाकी जिंदगी पंजाब की भलाई के लिए समर्पित करेंगी।
उन्होंने कहा कि यह NGO कैंसर के खात्मे के लिए भी काम करेगा उन्होंने कहा कि पंजाब के हर जिले में 100 महिलाओं का एक ग्रुप बनाया जाएगा और उन महिलाओं द्वारा गांव-गांव जाकर ड्रग्स और कैंसर को खत्म करने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं गांव-गांव जाकर स्किल डेवलपमेंट पर भी काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं काफी समय से सोच रही थी कि पंजाब में ड्रग्स को खत्म करने के लिए काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब मेरी जो भी ज़िंदगी बची है, मैं उसे पंजाब की भलाई के लिए लगाऊंगी क्योंकि पंजाब ने मुझे इज्जत, सम्मान, शोहरत और रोजी-रोटी दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बॉर्डर सील कर देने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की और कहा कि पंजाब में और नशा मुक्ति केंद्र बनाए जाने चाहिए ताकि जो युवा ड्रग्स के जाल में फंस गए हैं, उन्हें सही इलाज देकर इससे बाहर निकाला जा सके।
उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने के इस अभियान में फिल्म इंडस्ट्री के और भी कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम वो लोग हैं जिनकी गिनती सबसे ज़्यादा कुर्बानियों के लिए होती है और पंजाब ने देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन आज ड्रग्स ने पंजाब के युवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है।और पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए उन्होंने यह NGO बनाया है। हर दिन वह इस संस्था से जुड़ी माताओं से डेटा लेंगे और सही कदम उठाएंगे। उन्होंने पंजाब की महिलाओं से अपील की कि वे ज़्यादा से ज़्यादा इस संस्था से जुड़ें ताकि हम अपनी युवा पीढ़ी को ड्रग्स के दलदल से निकाल सकें और समाज को एक अलग दिशा दे सकें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...