Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाल्मीकि समाज की एकजुटता को मिलेगी मजबूती

August 10, 2026

वाल्मीकि समाज की एकजुटता को मिलेगी मजबूती

unity of Valmiki community will be strengthened : जालंधर। भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर के चुनाव में विपन सभरवाल की जीत पर भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है।

भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को साथ लेकर उसे मजबूत, संगठित और प्रगतिशील बनाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि विपन सभरवाल की जीत समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए समाज को मजबूत, संगठित और प्रगतिशील बनाने के लिए सभी को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा समाज के हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए खड़ी रही है।

आने वाले समय में भगवान वाल्मीकि समाज के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को साथ लेकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।अशोक सरीन ने विपन सभरवाल को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी समाज की सेवा का अवसर है और उन्हें उम्मीद है कि वह सभी को साथ लेकर आश्रम एवं समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे।इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक तेलु, सुभाष सोंधी,कुमद शर्मा, दिनेश खन्ना, अनुज शारदा, नवविकास शिमपु, मनीष राजपूत, मनी आबादपुरा,गौरव राय, रोजअर्जुन सिंह हैप्पी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें