Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar Accident: गोराया में 25 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरी कार, चालक समेत 3 लोग घायल

August 10, 2026

Jalandhar Accident: गोराया में 25 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरी कार, चालक समेत 3 लोग घायल

जालंधरः गुराया के मेन चौराहे के पास एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, एक कार हाईवे की रेलिंग तोड़कर करीब 25 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार पलट गई, जिससे कार बुरी तरह डैमेज हो गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर से सूचना मिली थी कि गोराया के मेन चौराहे के पास एक कार पुल से नीचे गिर गई है। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग भलथ से लुधियाना जा रहे थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार चला रहे बुजुर्ग को अचानक चक्कर आया और कार बेकाबू होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गई। कार में एक बुजुर्ग समेत परिवार के दो और लोग भी सवार थे। एक्सीडेंट में कार सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची रोड सेफ्टी फोर्स की टीम ने फर्स्ट एड दिया।

इसके बाद, खराब कार को सड़क के किनारे किया गया और ट्रैफिक बहाल किया गया। गोराया पुलिस स्टेशन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें