Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu Weather: कुल्लू में भारी बारिश से 56 सड़कें बंद, 5 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप

August 11, 2026

Kullu Weather: कुल्लू में भारी बारिश से 56 सड़कें बंद, 5 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप

कुल्लू: जिला में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में जिला कुल्लू के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बारिश और नालों में मलबा आने के चलते सड़के प्रभावित हुई है। कुल्लू प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू में भारी बारिश के चलते 56 सड़के बाधित हो गई है। इसके अलावा पांच बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं।

जिला कल्लू आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार बंजारा उपमंडल में 20 सड़के भूस्खलन के चलते बंद पड़ी हुई है। इसके अलावा निरमंड उप मंडल में 16 सड़के, कुल्लू में 12 और आनी उपमंडल में 8 सड़के वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ी हुई है। हालांकि प्रशासन के द्वारा सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी भेज दी गई है। लेकिन भारी बारिश और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के चलते सड़क मार्ग बहाली के काम में भी मुश्किलें पैदा हो रही है।

इसके अलावा आनी उप मंडल के मुख्य बाजार बस स्टैंड की पहाड़ी से भी एक बड़ा पत्थर अचानक नीचे आ गिरा। वहीं एक गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। गाड़ी में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। वही आनी उपमंडल में तेशन मोड बराड के समीप पहाड़ी टूटने से चलती कार चपेट में आ गई और पत्थर गिरने से दो लोग जख्मी हो गए हैं। दिनों घायलों का आनी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

बंजार विधानसभा क्षेत्र की सैंज घाटी के बकशाहल गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में करीब 11 मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। जिससे लोगों को कभी भी बड़ा नुकसान होने का डर सता रहा है। लगातार खिसक रही जमीन के चलते गांव के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद बकशाहल गांव में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई स्थानों पर जमीन धंसने और मलबा आने से मकानों को खतरा पैदा हो गया है।

हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने आशियाने छोड़कर विस्थापित होने की चिंता सताने लगी है। वहीं, गांव के संपर्क मार्ग पर भी भूस्खलन होने से सड़क बाधित हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उपायुक्त कुल्लू का अतिरिक्त कार्य भर देख रहे एडीएम सुरजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कुल्लू में बारिश के चलते सड़के वाहनों के लिए प्रभावित हुई है ऐसे में अब सड़कों की बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों और सैलानियों से भी आग्रह किया है कि वह मौसम की स्थिति को देखते हुए ही सफर करें और लोग नदी नालों के किनारे जाने से भी बचे।

📍 Location: KULLU (KULLU)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें