
नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि इतिहास मनमोहन सिंह को भारत के बेहद सौम्य, लेकिन सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में याद रखेगा। सोनिया गांधी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को हाल में कोयला ब्लॉक आबंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट से ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद यह टिप्पणी की।
उन्होंने एक लेख में इस बात पर जोर दिया कि जनवरी, 2014 में सिंह द्वारा की गई राजनीतिक भविष्यवाणी अब हर गुजरते दिन के साथ अधिक स्पष्ट होती जा रही है। उनका इशारा सिंह के उस समय दिए गए एक बयान की ओर था, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए ‘विनाशकारी’ साबित होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...