Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: बुघीपुरा में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 3 लोगों पर केस दर्ज

August 15, 2026

मोगा: बुघीपुरा में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 3 लोगों पर केस दर्ज

मोगा: जिले के गांव बुघीपुरा में एक व्यक्ति के घर में जबरन दाखिल होकर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में थाना मैहना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।इस संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव बुघीपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2024 को हिम्मतपुरा निवासी रमनदीप कौर के साथ हुई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, शादी के बाद हिम्मतपुरा निवासी नवतेज सिंह फौजी पुत्र गुरबचन सिंह उसकी वैवाहिक जिंदगी में कथित तौर पर दखलंदाजी करता था। हरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि 13 मई को नवतेज सिंह अपने साथी प्रेम सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर में दाखिल हुआ और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामे को लेकर बातचीत चलती रही, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर नवतेज सिंह, प्रेम सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें