Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंगनवाड़ी केंद्रों में देशभक्ति के रंग, बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

आंगनवाड़ी केंद्रों में देशभक्ति के रंग, बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

अमृतसर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के कई आंगनवाड़ी केंद्रों में अलग-अलग कार्यक्रम करवाए गए। इन कार्यक्रमों का मकसद बच्चों में देशभक्ति और एकता की भावना पैदा करना था।

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए तिरंगे के रंगों से ब्रेसलेट बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और केसरिया, सफेद और हरे रंग की चीजों से सुंदर ब्रेसलेट बनाए। इस दौरान बच्चों को तिरंगे के रंगों और उनके महत्व के बारे में भी बताया गया।

इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए, कविताएं सुनाईं और भाषण दिए। उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी केंद्रों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया। बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहने और देश के अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुप्रिया सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में छोटी उम्र से ही देशभक्ति, एकता और अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के विकास के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और नैतिक मूल्यों की जानकारी देने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से कहा कि वे बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें और उन्हें देश की एकता व अखंडता के बारे में जागरूक करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें