Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवा समाजसेवी संजय चौहान की पहल, असम के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए जुटाए 8 लाख से ज्यादा

August 17, 2026

युवा समाजसेवी संजय चौहान की पहल, असम के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए जुटाए 8 लाख से ज्यादा

कुल्लू: जिला कुल्लू की सैंज घाटी से संबंध रखने वाले युवा समाज सेवी संजय चौहान ने आसाम में बाढ़ पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपए से अधिक की राहत राशि भेजी है। ऐसे में उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने इस राहत राशि को एकत्र करने में उनकी मदद की है।

ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाजसेवी संजय चौहान ने बताया कि असम में बाढ़ पीड़ितों के बारे में उन्हें जब पता चला तो वह खुद असम गए थे। ऐसे में उन्होंने एक गांव नेपाली कुटी का भी दौरा किया था। वहां पर उन्होंने पाया कि यहां पर पशुओं के लिए भी खाने के लिए कुछ नहीं बचा और लोग बाढ़ के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। ऐसे में उन्होंने मन बनाया और अपने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों से आग्रह किया था कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कुछ फंड एकत्र करें। ऐसे में उन्होंने अब 8 लाख रुपए से अधिक की राशि एकत्र की ओर उसे नेपाली कुट्टी ग्राम समिति को सौंप दिया है।

ग्राम समिति के द्वारा भी इस राशि के लिए हिमाचल के लोगों का आभार व्यक्त किया गया है संजय चौहान ने बताया कि इससे पहले भी सैंज घाटी में आपदा के दौरान एक गरीब परिवार का आशियाना बह गया था। उसके लिए भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से 7 लाख रुपए एकत्र किया था और प्रभावित परिवार को 7 लाख रुपए की राशि सौंपी थी। ऐसे में अपने नए अकाउंट के माध्यम से उन्होंने यह राशि एकत्र की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार के द्वारा उनका पुराना सोशल मीडिया अकाउंट बैन नहीं किया गया होता। तो यह राशि चार गुना अधिक हो सकती थी और असम में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद मैं भी काफी राहत मिलती।

ऐसे में आने वाले समय में भी वह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए कार्य करते रहेंगे। गौर रहे कि संजय चौहान ने कुल्लू में मृतका मंजू शर्मा के आंदोलन मामले में भी सक्रिय रूप से भाग लिया था और प्रदेश सरकार के द्वारा उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन कर दिया था। बाद में प्रदेश सरकार के द्वारा उनका सोशल मीडिया अकाउंट बहाल कर दिया गया था और स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा से वार्ता करने के बाद उनकी टीम के द्वारा आमरण अनशन को भी खत्म किया गया था।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें