Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हरजिंदर कौर सम्मानित

August 18, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हरजिंदर कौर सम्मानित

Harjinder honored for healthcare services : मोगा। स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में सराहनीय योगदान देने वाली ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर हरजिंदर कौर को ग्राम पंचायत माणूके ने विशेष रूप से सम्मानित किया। पंचायत ने उनकी मेहनत, लगन और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर सरपंच निर्मल सिंह ने कहा कि ब्लॉक ठट्ठी भाई के अधीन हरजिंदर कौर की नियुक्ति के बाद स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हरजिंदर कौर द्वारा पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभाने के कारण स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ है।सरपंच ने कहा कि श्रीमती हरजिंदर कौर मूल रूप से मानसा जिले की रहने वाली हैं और इतनी दूर से आकर पूरी लगन एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं निभाना सराहनीय है। वह गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं, बीमारियों की रोकथाम, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस कार्य में ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर के तौर पर हरजिंदर कौर द्वारा निभाई जा रही भूमिका प्रशंसनीय है। सम्मान प्राप्त करने के बाद हरजिंदर कौर ने ग्राम पंचायत माणूके और सरपंच निर्मल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी और अधिक मेहनत तथा समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें