
Home invasion and attack in Moga : मोगा। रंजिश के चलते घर में घुसकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर मारपीट कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों पर जबरन घर में दाखिल होकर मारपीट करने के आरोप हैं। फिलहाल पुलिस नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी शिकायत में जसवीर सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी खूनी मस्जिद, मोगा ने बताया कि आरोपी सुरिंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह तथा अमनदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी ग्रीन फीड कॉलोनी सहित चार अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर जबरदस्ती उसके घर में दाखिल हुए और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी साउथ के जांच अधिकारी रशपाल सिंह ने कहा की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा नामजद तथा अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...