Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar : अमृतसर PO स्टाफ ने दो भगोड़े आरोपी दबोचे

August 23, 2026

Amritsar : अमृतसर PO स्टाफ ने दो भगोड़े आरोपी दबोचे PO staff nabs two absconding accused : अमृतसर। PO स्टाफ के इंचार्ज ASI हरीश कुमार और पुलिस टीम ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अदालत की कार्रवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने के कारण भगोड़े घोषित किए गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अब अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। PO स्टाफ ने गज्जन सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना रंजीत एवेन्यू, अमृतसर में केस नंबर 111 दर्ज है। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने के कारण, माननीय कोर्ट ने फरार आरोपी घोषित किया था। PO स्टाफ ने उसे 21-08-2026 को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में करण सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना सदर अमृतसर में केस नंबर 99 दर्ज है। माननीय कोर्ट ACJM/ASR ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। उक्त भगोड़े आरोपी को आज 22-08-2026 को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। अमृतसर PO स्टाफ भगोड़े आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और पुलिस कानून से भाग रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने की हर संभव कोशिश कर रही है। Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें