
Giddha-the atmosphere was set with boli and tappas : मोगा। निहाल सिंह वाला में आयोजित ‘हैप्पी हरियाली तीज समारोह’ में महिलाओं ने पारंपरिक गिद्धा, बोलियों और टप्पों के साथ पंजाबी संस्कृति की रंगारंग छटा बिखेरी। समारोह में पहुंचीं विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि तीज पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है और ऐसे त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे व सांझ की भावना को मजबूत करते हैं।
डॉ. अमनदीप कौर ने निहाल सिंह वाला में आयोजित ‘हैप्पी हरियाली तीज समारोह’ में विशेष रूप से शामिल होने के अवसर पर अपने संबोधन में प्रकट किए। इस दौरान महिलाओं के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की ओर से मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सांझ की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं की भलाई और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिलाएं आज समाज और प्रदेश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस समारोह में महिलाओं द्वारा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर निहाल सिंह वाला हलके के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर की पत्नी अमनदीप कौर सहित आम आदमी पार्टी की बड़ी संख्या में महिला नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थीं।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...