Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनमैप्ड वोटरों की विशेष सुनवाई, दस्तावेजों की जांच

August 25, 2026

अनमैप्ड वोटरों की विशेष सुनवाई, दस्तावेजों की जांच

Special hearing for unmapped voters : बठिंडा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर एसआईआर के तहत अनमैप्ड वोटरों की एंट्रीज की जांच और दावों-आपत्तियों के निपटारे के लिए जिले में विशेष सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान संबंधित वोटरों को दस्तावेज पेश कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। जिला चुनाव अधिकारी राजेश धीमान ने अधिकारियों को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करते हुए हर योग्य वोटर का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ज़िले के विभिन्न रिटर्निंग ऑफिसर्स ने अनमैप्ड वोटरों की विशेष सुनवाई के दौरान मिले दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की है और नियमों के अनुसार योग्य मामलों को निपटाने के लिए कार्रवाई की गई है। रामपुरा के रिटर्निंग ऑफिसर बलकरण सिंह महल, मौड़ के रिटर्निंग ऑफिसर गुरजिंदर सिंह, तलवंडी की रिटर्निंग ऑफिसर विरपाल कौर, बठिंडा शहरी के रिटर्निंग ऑफिसर अमनदीप सिंह मावी और बठिंडा ग्रामीण के रिटर्निंग ऑफिसर परमदीप सिंह ने आज अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इस संबंध में कार्रवाई की।

ज़िला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर श्री राजेश धीमान ने संबंधित चुनावी पंजीकरण अधिकारियों और बूथ लेवल ऑफिसर्स को निर्देश दिया कि वे अनमैप्ड वोटरों से जुड़े मामलों की पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जांच करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हर योग्य वोटर का नाम शामिल करना और साथ ही मतदाता सूची की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखना चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने वोटरों से यह भी अपील की कि वे अपनी वोटर एंट्रीज़ की जांच करें और यदि कोई गलती या आपत्ति हो, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित चुनाव अधिकारियों के पास अपना दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें