
Trade Issues to Get Priority Attention : फरीदकोट। अतिरिक्त उपायुक्त केशव गोयल ने व्यापार संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जिले के व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों की शिकायतों पर आपसी तालमेल से तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें सरकारी विभागों में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं और मिली शिकायतों की समीक्षा की जा रही है; साथ ही जिला प्रशासन समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों को आपसी तालमेल से प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। इस मौके पर ट्रेड विंग के जिला अध्यक्ष नरेश सिंगला, ट्रेड विंग के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर लाल ग्रोवर, ट्रेड विंग के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, जगमीत सिंह, फरीदकोट के EO अमृत लाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...