Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर में बड़ा हादसा: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

August 27, 2026

कानपुर में बड़ा हादसा: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था खेड़ा इलाके में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गर्ग एविएशन का था। विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था। इसी दौरान गंगा बैराज के पास नत्था खेड़ा इलाके में अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया।

 

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

विमान के क्रैश होने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कानपुर के चीफ फायर ऑफिसर भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद इमरजेंसी सर्विस कानपुर नगर की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने तुरंत मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। क्रैश हुए एयरक्राफ्ट के मलबे से दो लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।

हादसे की सही वजह सामने नहीं आई

दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के पायलट और को-पायलट शामिल हैं। फिलहाल हादसे की सही वजह सामने नहीं आई है। विमान किस कारण से क्रैश हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें