
Take advantage of self-employment schemes : मोगा। युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। एडीसी जसपिंदर सिंह ने संबंधित विभागों को स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति का डाटा समय पर दर्ज करवाने और तहसील व ब्लॉक स्तर पर स्वरोजगार कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
स्वरोजगार योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के निर्देश। एडीसी जसपिंदर सिंह ने विभागों को समय पर डाटा दर्ज करने और तहसील व ब्लॉक स्तर पर स्वरोजगार कैंप लगाने के दिए निर्देश। मोगा, 28 अगस्त ,( दलीप कुमार) रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यालय मोगा की ओर से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य को लेकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-सीईओ, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो मोगा जसपिंदर सिंह की अध्यक्षता में स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत युवाओं को उपलब्ध करवाए जा रहे ऋण एवं अन्य सहायता की प्रगति की समीक्षा की गई।
एडीसी ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा योग्य लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के तहत ऋण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वरोजगार से संबंधित अपनी प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर जिला रोजगार कार्यालय को भेजी जाए, ताकि सभी विभागों के आंकड़े एकत्र कर समय पर संबंधित सरकारी पोर्टल पर दर्ज किए जा सकें। जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी जीवनदीप सिंह ने विभागों से अपील की कि कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार स्वरोजगार से संबंधित जानकारी और प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाई जाए। इससे जिले का स्वरोजगार संबंधी डाटा समय पर पीजीआरकॉम पोर्टल पर दर्ज किया जा सकेगा और सरकारी योजनाओं की वास्तविक प्रगति भी सामने आएगी।
एडीसी ने जिला रोजगार कार्यालय को संबंधित विभागों के सहयोग से तहसील और ब्लॉक स्तर पर स्वरोजगार कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला बनाना नहीं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर देकर रोजगार पैदा करने वाला बनाना भी है। विभिन्न विभागों और बैंकिंग संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल से अधिक से अधिक योग्य युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। बैठक में लीड बैंक, जिला उद्योग केंद्र, मुख्य कृषि अधिकारी, पंजाब अनुसूचित जातियां भूमि विकास एवं वित्त निगम, पंजाब पिछड़ी श्रेणियां भूमि विकास एवं वित्त निगम, बागवानी, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मोगा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...