Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुहेल कासिम मीर ने संभाला बठिंडा SSP का पदभार

September 3, 2026

सुहेल कासिम मीर ने संभाला बठिंडा SSP का पदभार

Suhel Mir took charge as SSP : बठिंडा। जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सुहेल कासिम मीर (IPS) ने बठिंडा के नए SSP के रूप में पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले के लोगों को निष्पक्ष, पारदर्शी और बेहतर पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के साथ-साथ स्ट्रीट क्राइम और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की बात कही। नए SSP ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर देते हुए कहा कि लोगों को बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी समस्याएं लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने का भरोसा होना चाहिए।

SSP सुहेल कासिम मीर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ज़िले के लोगों को निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था देना होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ड्रग्स के ख़िलाफ़ शुरू किए गए अभियान के तहत ड्रग्स को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, स्ट्रीट क्राइम और संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस और लोगों के बीच तालमेल बढ़ना चाहिए, जिससे कि लोग बिना किसी हिचकिचाहट के कभी भी पुलिस अधिकारियों से उनके दफ़्तर में मिल सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें