Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ऐल्फा’ ने नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 में बनाई जगह; आलिया भट्ट और शर्वरी की YRF स्पाई यूनिवर्स थ्रिलर भारत में #1 पर ट्रेंडिंग

September 4, 2026

‘ऐल्फा’ ने नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 में बनाई जगह; आलिया भट्ट और शर्वरी की YRF स्पाई यूनिवर्स थ्रिलर भारत में #1 पर ट्रेंडिंग

Alpha: YRF स्पाई यूनिवर्स की नवीनतम फिल्म और फ्रेंचाइज़ी की पहली फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलरऐल्फा , जिसमें आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में #3 पर पहुंच गई है। वहीं भारत में यह फिल्म #1 पर ट्रेंड कर रही है।

शिव रवैल के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक्शन थ्रिलर दो एलीट एजेंट्स की कहानी है, जो वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बड़ी दुनिया के बीच एक हाई-स्टेक्स मिशन को अंजाम देने निकलते हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म के एक्शन, भव्य स्केल और आलिया-शर्वरी की फ्रेश पेयरिंग को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

नेटफ्लिक्स पर फिल्म का मजबूत प्रदर्शन ऐसे समय में सामने आया है, जब ऐल्फा दुनियाभर के दर्शकों तक अपनी पहुंच बना रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स की इंडिया मूवीज़ चार्ट पर #1 स्थान पर है और कई अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स में टॉप 10 में जगह बना चुकी है।

यह प्रतिक्रिया फिल्म के लिए एक मजबूत अगले अध्याय का संकेत है, क्योंकि ऐल्फा लगातार दुनियाभर में नए दर्शकों तक पहुंच रही है और वाय आरएफस्पाई यूनिवर्स को तेजी से बढ़ते ग्लोबल ऑडियंस बेस तक पहुंचा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें