Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ का आगाज 5 को

September 4, 2026

बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ का आगाज 5 को

‘Khedan Watan Punjab Diyan 2026’ on the 5th : बठिंडा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में 23 जिलों की टीमें मार्च पास्ट करेंगी, जबकि पंजाबी गायक गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इस मौके पर बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान, बठिंडा के एसएसपी सुहैल कासिम मीर, नगर निगम की मेयर पदमाजीत मेहता और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन जतिंदर भल्ला विशेष रूप से मौजूद थे। पंजाब के खेल विभाग के सचिव वरुण राजुम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यक्रम तैयारियों में बिना किसी ढिलाई के समय पर सभी इंतजाम पूरे करें। डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं।

4 सितंबर की शाम तक सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन खेलों के उद्घाटन समारोह के मौके पर मार्च पास्ट में 23 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला अपनी गायकी का जलवा दिखाकर दर्शकों का मन मोह लेंगे। इस दौरान एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जी) मैडम कंचन, असिस्टेंट कमिश्नर गुरजिंदर सिंह, बठिंडा के एसडीएम एस. अमनदीप सिंह मावी, एसपी हेडक्वार्टर जगदीश बिश्नोई, जिला खेल अधिकारी रूपिंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें