Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नंदा फार्म में 10 दिनों में छह चोरी

September 5, 2026

नंदा फार्म में 10 दिनों में छह चोरी

Six thefts in 10 days at Nanda Farms : जालंधर। आदमपुर थाना क्षेत्र में जंडूसिंघा रोड स्थित नंदा फार्म में पिछले 10 दिनों से चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी है। पीड़ित के अनुसार चोर अब तक छह बार फार्म हाउस और भट्ठे को निशाना बना चुके हैं। सीसीटीवी में संदिग्धों के चेहरे साफ दिखाई देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर फार्म संचालक ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर सीआईए स्टाफ का दफ्तर भी मौजूद है। फार्म संचालक राकेश चंद नंदा ने बताया कि पहली चोरी 28 तारीख को हुई थी, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद भी अगले ही दिन चोरी हुई और फिर कॉपर की तारें चोरी करने के साथ तोड़फोड़ की गई। बाद में पैलेस के ट्यूबल से तारें चोरी हुईं।

बीते दिन चोर करीब एक घंटे तक पैलेस में रहे और डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर फरार हो गए। राकेश नंदा का आरोप है कि वह कई बार थाना प्रभारी को फोन कर चुके हैं, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि शिकायत करने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचकर फोटो खींचकर ले जाते हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। पीड़ित के अनुसार भट्ठे पर भी करीब आठ दिन पहले सिलेंडर और मोबाइल चोरी हुए थे। अब चोर बिना चेहरा ढके वारदात कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें