Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 से 8 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर कांग्रेस का ‘मिशन रिपीट’ अभियान

September 5, 2026

1 से 8 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर कांग्रेस का ‘मिशन रिपीट’ अभियान

‘Mission Repeat’ Campaign: Phases 1 to 8 : कुल्लू। जिला कुल्लू में कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए ‘मिशन रिपीट’ अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि 1 से 8 अक्टूबर तक 500 से अधिक बूथों पर बैठकें आयोजित कर भाजपा की नीतियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि जिला स्तर की बैठक में कई अहम निर्णय लिया गए हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में भी अब कार्यकर्ताओं के साथ काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा सीमित साधन होने के बावजूद भी विकास कार्यों को गति दी गई और कांग्रेस के द्वारा जो वादे किए गए थे। वह सभी पूरे किए गए हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पर विश्वास रखती है और भाजपा की दोगली बातों पर उन्हें बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। सेस राम आजाद ने कहा कि भाजपा के नेता दिल्ली में कुछ और बात करते हैं और प्रदेश में कुछ और बात करते हैं। उनकी दोगली नीतियों के कारण ही आज प्रदेश में आर्थिक संकट भी आ गया है। क्योंकि भाजपा के नेताओं के द्वारा दिल्ली में जाकर सरकार की बुराई की गई और केंद्र से जो वित्तीय सहायता मिलती थी।

उसे बंद करवाया गया। लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में आर्थिक हालात को बेहतर किया गया और आज सभी विकास कार्यों के लिए धनराशि भी उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे में 1 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक जिला कुल्लू में सभी बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा की दोगली नीति का विरोध किया जाएगा और मिशन रिपीट अभियान को तेज किया जाएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें