Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना की गीतांजलि कालिया को शिक्षक दिवस पर ‘बेस्ट टीचर’ का मिला अवॉर्ड

September 8, 2026

लुधियाना की गीतांजलि कालिया को शिक्षक दिवस पर ‘बेस्ट टीचर’ का मिला अवॉर्ड

लुधियानाः शिक्षक दिवस के अवसर पर लुधियाना के सतपाल मित्तल स्कूल में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन द्वारा पिछले एक वर्ष में विद्यार्थियों की शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयासों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सतपाल मित्तल स्कूल ने पूरे उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया। समारोह का शुभारंभ शासी परिषद के अध्यक्ष विपिन गुप्ता के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। इस समारोह में शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा में कमजोर विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित किया है और उन्हें एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। एक ऐसा मील का पत्थर स्थापित किया गया, जिसने शिक्षा के प्रति विद्यालय के छात्रों के मनोबल को बढ़ाया।

इस समारोह में सतपाल मित्तल स्कूल लुधियाना ने शिक्षिका गीताजली कालिया को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, मानसी सियाल, नवनीत कौर, प्रभजोत कौर, सुखप्रीत कौर, आशी मां खरबंदा, खुशबू गुप्ता और अन्य विद्यालय कर्मचारियों को भी पिछले वर्षों में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सतपाल मित्तल स्कूल की शिक्षिका गीताजली कालिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कल के देश का भविष्य है और शिक्षकों और छात्रों के बीच का संबंध मां, बेटे और बहन जैसा होना चाहिए, ताकि शिक्षक छात्रों को अपने बच्चों और बहनों की तरह मानें, वहीं छात्र भी अपने शिक्षकों को अपने माता-पिता और गुरु की तरह मानें। दे सकते हो

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें