Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कन्फर्म’ टिकट के जुगाड़ ने खड़ा किया बड़ा स्कैम: Prime Video ने रिलीज किया ‘Waiting Hai’ का ट्रेलर

September 11, 2026

‘कन्फर्म’ टिकट के जुगाड़ ने खड़ा किया बड़ा स्कैम: Prime Video ने रिलीज किया ‘Waiting Hai’ का ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क: हर भारतीय मुसाफिर वेटिंग लिस्ट वाले टिकट के कन्फर्म नहीं होने का दर्द अच्छे से जानता है, पर जरा सोचिए अगर कहीं मौजूद कोई शख्स, इस समस्या को दूर करने का कोई जुगाड़ ढूंढ ले और वही जुगाड़ आगे चलकर बड़े पैमाने पर पूरे देश का घोटाला बन जाए, तो क्या होगा?

भारत में एक्सक्लूसिव ऑरिजिनल्स के लिए सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली एमएक्स ऑरिजिनल सीरीज़, वेटिंग है का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो बिल्कुल अनोखी और स्कैम को देसी अंदाज़ में पेश करने वाली कॉमेडी-ड्रामा है, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक मामूली-सी परेशानी को चूहे-बिल्ली के बेहद रोमांचक खेल में बदल देती है।

पटना की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज़ में दिव्येन्दु और भुवन अरोड़ा आमने-सामने नजर आएंगे, जहाँ एक शातिर जुगाड़ इतना बड़ा स्कैम बनने की कगार पर पहुँच जाता है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी न हो। नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर और सीरीज़ डायरेक्टर समीर विद्वांस ने जियो स्टूडियोज़ की पेशकश और जार पिक्चर्स प्रोडक्शन की इस सीरीज़ का निर्देशन किया है। इसमें हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, सृष्टि तारे और सुनीता राजवार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। ज्योति देशपांडे और अजय राय द्वारा प्रोड्यूस की गई वेटिंग है, रेलवे टिकट बुकिंग की दुनिया में हँसी और जज्बातों का तड़का लगाते हुए स्कैम जॉनर को बिल्कुल नए और देसी अंदाज़ में पेश करती है।

ट्रेलर में हमें दिव्येन्दु के किरदार सुगम मिश्रा की झलक मिलती है, जो एक रेलवे कॉन्स्टेबल है और चुनौतियों से भरी अपनी इस नई नौकरी में वह अपनी जगह जमाने और अपने सख्त नए बॉस से तालमेल बिठाने के साथ-साथ घर की परेशानियों से भी जूझ रहा है। दूसरी तरफ अफ़रोज़ हम्सा है, जिसका किरदार भुवन अरोड़ा उसने निभाया है।

उसे टेक्नोलॉजी की अच्छी जानकारी है और वह और सिस्टम में सेंध लगाने का एक तरीका ढूंढ लेता है। जल्द ही, दोनों एक ऐसे खेल में एक-दूसरे के सामने नज़र आते हैं जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। जब टिकट पलक झपकते ही खत्म होने लगते हैं और एजेंट हर बार बाजी मार ले आता है, तब पहली बार सुगम को शक होता है कि सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गई है।

हर्षिता गौर ने सुगम की पत्नी, प्रिंसी का किरदार निभाया है जिसके कहने पर सुगम मामले की तह तक जाने, और सुराग का पीछा करना शुरू कर देता है। लेकिन वह सच्चाई के जितना करीब पहुँचता है, अफ़रोज़ को पकड़ना उतना ही मुश्किल होता जाता है। और जब सुगम को लगता है कि उसने आखिरकार चीज़ों को काबू में कर लिया है, ठीक उसी वक्त वह देखता है कि बुकिंग विंडो खुलते ही कुछ ही सेकंड में रेलवे टिकट कन्फर्म हो जाते हैं, जिससे उसे और छानबीन करने का ख्याल आता है। अब सवाल ये है कि यह रैकेट कितना बड़ा है और असल में इसे कौन चला रहा है?

इस सीरीज़ के बारे में बात करते हुए, प्राइम वीडियो इंडिया के AVOD कंटेंट के डायरेक्टर एवं हेड, अमोघ दुसाद ने कहा, “प्राइम वीडियो में, हमने हमेशा दर्शकों के सामने ऐसी कहानियाँ पेश करने की कोशिश की है, जो जानी-पहचानी दुनिया को नए और मज़ेदार अंदाज़ से प्रस्तुत करे। ‘वेटिंग है’ की कहानी बिल्कुल ऐसी ही है, जिसमें रेलवे टिकट पाने की रोज़मर्रा की जद्दोजहद को एक मजेदार स्कैम कॉमेडी-ड्रामा में बदल देती है।

मेरे ख्याल से इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी कहानी असल जिंदगी से जुड़ी हुई लगती है। इसमें हँसी-मज़ाक है, जज्बात भी हैं और ऐसे जाने-पहचाने किरदार हैं जिनसे आप जुड़ाव महसूस करते हैं, भले ही उनके आस-पास के हालात कितने भी उलझन भरे क्यों न हो जाएँ। समीर विद्वांस के शानदार निर्देशन और दिव्येन्दु और भुवन अरोड़ा जैसे बेहतरीन कलाकारों की मौजूदगी को देखते हुए, हमें पूरा भरोसा है कि ‘वेटिंग है’ दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।

सुगम मिश्रा का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए, दिव्येंदु ने कहा, “सुगम के किरदार की जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वो ये है कि वह कोई आम पुलिसवाला नहीं है जिसे सब कुछ पता हो। वह एक तरफ अपनी प्रोफेशनल ज़िंदगी में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरी तरफ अपनी निजी और नई शादीशुदा ज़िंदगी की सच्चाइयों का भी सामना कर रहा है। इसी संतुलन की वजह से वह दर्शकों को अपना-सा लगता है और मुझे भी उसके इसी पहलू को पर्दे पर उतारने में बहुत मजा आया।

वेटिंग है में आम लोगों की जिंदगी से जुड़े हँसी-मज़ाक को देसी अंदाज़ में दिखाया गया है, लेकिन इसकी कहानी का सबसे अहम हिस्सा तो बिल्ली-चूहे की लुका-छिपी वाला खेल है। सुगम का किरदार निभाकर मुझे बहुत मज़ा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी एक ऐसे घोटाले का पर्दाफ़ाश होते हुए देखने में मज़ा आएगा जो लगातार बड़ा होता जा रहा है।”

भुवन अरोड़ा ने अफ़रोज़ हम्सा का किरदार निभाने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, “अफ़रोज़ के किरदार की जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वो ये कि एक एक्टर और इंसान के तौर पर वह मुझसे बिल्कुल अलग है। वह अच्छे दिल का इंसान है, पर कई बार हालात की वजह से वह ऐसे काम कर बैठता है जिन्हें पूरी तरह सही नहीं कहा जा सकता, और मुझे भी इसी कशमकश को समझने और पर्दे पर उतारने में बहुत मज़ा आया। मामाजी (विजय मौर्या द्वारा निभाया गया किरदार) के साथ उसका रिश्ता भी इस किरदार का एक ऐसा पहलू था, जो मुझे बहुत पसंद आया।

यह स्क्रिप्ट पढ़ते ही मुझे पसंद आ गई क्योंकि यह चूहे-बिल्ली के खेल जैसा मज़ेदार है, जो एक ऐसी अनोखी दुनिया पर आधारित है जिसे दर्शक आमतौर पर पर्दे पर बहुत कम ही देखते हैं। और जब मुझे पता चला कि यह कहानी थोड़ी-बहुत असल ज़िंदगी की घटनाओं पर आधारित है, तो मेरी दिलचस्पी और भी बढ़ गई। ऊपर से इतने मंजे हुए और दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलना तो सोने पे सुहागा जैसा था। अफ़रोज़ के सफ़र में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और मुझे उसका किरदार निभाने में सचमुच बहुत मज़ा आया।”

‘वेटिंग है’ के बारे में बात करते हुए, सीरीज़ के डायरेक्टर समीर विद्वांस ने कहा, “मुझे हमेशा से ऐसी कहानियाँ पसंद आई हैं जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी हों, पर उनके अंदर एक बड़ी दुनिया मौजूद हो। वेटिंग है ने मुझे वैसी ही नायाब कहानी और कई तरह के किरदारों के साथ-साथ हँसी-मज़ाक, तनाव और सस्पेंस को शानदार तालमेल के साथ पेश करने का मौका दिया।

प्राइम वीडियो के साथ-साथ जियो स्टूडियोज़ और जार पिक्चर्स के साथ मिलकर काम करते हुए, हम इस कहानी को बिल्कुल असली रूप में बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुँचाने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस दुनिया और इसमें खुलने वाली कई परतों को जानने का आनंद लेंगे।”

सुगम धीरे-धीरे अपना शिकंजा कस रहा है और अफ़रोज़ आगे निकलने की फिराक में है, और ऐसे माहौल में वेटिंग है में तकनीक, देसी जुगाड़ और गजब की अक्लमंदी का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो आम जिंदगी की रोज़मर्रा की एक जानी-पहचानी मुश्किल से पैदा हुई है। जबरदस्त हँसी, अफरा-तफरी वाले माहौल और सस्पेंस से भरपूर यह एमएक्स ऑलरिजिनल, टिकट पाने की दौड़ को एक ऐसे खेल में बदल देती है जहाँ एक छोटी सी चाल पूरा पासा पलट सकती है।

यह एमएक्स ऑलरिजिनल 16 सितंबर, 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर एंड्रॉइड ऐप पर बिल्कुल मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अब इसे एक नई पहचान – एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के साथ पेश किया जा रहा है, भारत में सबसे बड़ी, मुफ्त में उपलब्ध, प्रीमियम और ऐड-सपोर्टेड वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जो मोबाइल डिवाइस, कनेक्टेड टीवी, एमेज़ॅन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो और फायर टीवी पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें