Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाबा जाखदेव का विशाल जागरण 22 सितंबर को

September 13, 2026

बाबा जाखदेव का विशाल जागरण 22 सितंबर को

Grand ‘Jagran’ for Baba Jakhdev on the 22nd : महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ स्थित बाबा जाखदेव मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर कमेटी की बैठक प्रधान रविंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी के अवसर पर बाबा जाखदेव का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

मंदिर कमेटी के प्रधान रविंद्र पाल, सचिव सूबेदार सतबीर सिंह और कोषाध्यक्ष लालचंद पंच ने बताया कि 22 सितंबर मंगलवार को रात नौ बजे से बाबा जाखदेव का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में महाशय प्रसन्न कुमार सुरजनवास एंड पार्टी के प्रसिद्ध भजन कलाकार कर्मपाल शर्मा, मंजू शर्मा और अजय फौजी भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि तथा जिला पार्षद संतोष कुमार पीटीआई विशिष्ट अतिथि होंगे।  उन्होंने बताया कि 23 सितंबर बुधवार को बाबा जाखदेव का 17वां विशाल भंडारा एवं मेला आयोजित किया जाएगा। भंडारा सुबह 10 बजे से शाम तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को खीर, सब्जी और पूड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मेले के दौरान वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें प्रवेश शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि बाबा जाखदेव मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना और श्रमदान करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में माथा टेकने से दाद एवं चर्म रोग से पीड़ित लोगों को लाभ मिलने की भी मान्यता है। बैठक में उप प्रधान देशराम फौजी, महाबीर प्रसाद नंबरदार, मुकेश चौहान, मास्टर नित्यानंद, प्रहलाद पंच, डॉ. भोमा, जितेंद्र ढाणी, सत्येंद्र पंच, अशोक कुमार, नवीन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें