Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

15 मील में पहला रक्तदान शिविर, 50 लोगों ने किया रक्तदान

September 19, 2026

15 मील में पहला रक्तदान शिविर, 50 लोगों ने किया रक्तदान

50 Donate Blood at Welfare Club’s First Camp : कुल्लू। मनाली विधानसभा के 15 मील में यंग वेलफेयर क्लब बडाग्रां विहाल 15 मील, रक्त एकत्र संग्रहालय और निफ्फा के संयुक्त तत्वाधान में आज एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया।

यंग वेलफेयर क्लब बडाग्रां विहाल 15 मील द्वारा यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। क्लब की ओर से इस से पहले पौधरोपण एवं अन्य गतिविधि किया जा चुका है। क्लब के अध्यक्ष सारांश बौद्ध ने बताया कि क्लब की ओर से यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 50 लोगों ने रक्तदान कर अपना अतुलनीय योगदान दिया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग ब्रान से डॉक्टर इंदु, रक्त एकत्र संग्रहालय कुल्लू से टेक्निशियन तारा चंद, राकेश, रायसन स्वास्थ्य केंद्र से स्टॉफ नर्स आदिति, निफ्फा संस्था की जिला कुल्लू की संयोजीका निशा ठाकुर, क्लब के बरिष्ठ सदस्य राजेश कारवा, अमित बेहल, करण बौद्ध, अंशुल, राम चंद बौद्ध और क्लब के अन्य सदस्यों ने बड़चढ़ का हिस्सा लिया।

रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य जिंदु देवी, विशेष अतिथि रीमन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे. उन्होंने सभी रक्तदाताओं को मैडल पहना कर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष सारांश बौद्ध ने एक सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उनहोंने बताया कि क्लब की ओर से अब हर साल इसी तारीख को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें