Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 सितंबर को होगी वाहनों की पासिंग, 23 सितंबर को डोहग में ड्राइविंग टेस्ट

September 19, 2026

22 सितंबर को होगी वाहनों की पासिंग, 23 सितंबर को डोहग में ड्राइविंग टेस्ट

जोगिंदर नगर। उपमंडल जोगिंदर नगर में वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि वाहनों की पासिंग 22 सितंबर तथा ड्राइविंग टेस्ट 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग निर्धारित स्थान पर, जबकि ड्राइविंग टेस्ट डोहग में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहनों की पासिंग के लिए फीस और टैक्स जमा करवाने की केवल ऑनलाइन रसीद ही मान्य होगी।

एसडीएम ने सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना स्लॉट बुकिंग के किसी भी आवेदक का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि निर्धारित तिथियों से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अपना स्लॉट बुक करवाना सुनिश्चित करें।

📍 Location: मंडी (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें