Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर

September 20, 2026

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर

Amritsar Airport Improves Passenger Facilities : अमृतसर। श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर में यात्री सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा, सुगमता एवं बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत टर्मिनल भवन में यात्रियों के लिए आरामदायक सोफा सीटिंग के साथ समर्पित चार्जिंग पॉइंट, सुविधाजनक लैपटॉप वर्कस्टेशन, F&B आउटलेट्स के समीप डाइन-इन टेबल की व्यवस्था तथा PRM (Persons with Reduced Mobility) यात्रियों के लिए समर्पित एवं सुलभ सीटिंग जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। टर्मिनल परिसर में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी क्रम में यात्रियों से प्राप्त फीडबैक में एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं एवं आरामदायक वातावरण की सराहना की गई। यात्रियों के अनुभव एवं सुझावों को यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत एयरपोर्ट परिसर में स्वच्छता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। स्वच्छता के लिए लक्षित इकाइयों एवं स्थलों की पहचान कर चिन्हित क्षेत्रों में व्यवस्थित रूप से सफाई एवं रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं। समर्पित टीमों द्वारा टर्मिनल सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इन गतिविधियों का समन्वय संचालन प्रभारी रविंदर कुमार की ओर से किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर एयरपोर्ट अनुभव प्रदान करना तथा एयरपोर्ट परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था के उच्च मानकों को बनाए रखना है।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें