एंटरटेनमेंट डेस्क: रविवार को सन पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए ‘जेलर 2’ के एक छोटे से झलक में अभिनेत्री विद्या बालन कांता के रूप में एक दमदार किरदार निभाती नजर आ रही हैं। इसी के साथ हाथों में सिगरेट और नीली साड़ी में नजर आ रहीं विद्या का यह दमदार और प्रभावशाली अंदाज देखते ही देखते चर्चा का विषय बन चुका है।
अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड स्कोर के साथ जारी की गई इस झलक में कांथा सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए नजर आ रही हैं। उनका अंदाज, साड़ी का पल्लू संभालने का तरीका और हाथ में पकड़ी सिगरेट के साथ कश लेती विद्या बालन का यह अंदाज़ उनके मजबूत और बेबाक व्यक्तित्व को दर्शा रहा है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही ‘जेलर 2’ में रजनीकांत, टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आनेवाले हैं। फिल्म में राम्या कृष्णन और योगी बाबू समेत कई पुराने कलाकारों के साथ सूरज वेंजारामूडु और एस.जे. सूर्या के साथ विद्या बालन भी फिल्म का हिस्सा हैं।
सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘जेलर 2’ दुनियाभर में 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल विद्या बालन के कांता के रूप में उनके परिचय के साथ ही फिल्म में उनके दमदार नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...